पिथौरागढ़, मई 18 -- पिथौरागढ़। यूकेडी कार्यालय चिमस्यानौला में बैठक का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर पुनेड़ा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं व जनहित के मुद्दो पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही घर-घर चर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भी वार्ता की गई। बैठक में जून के अंतिम सप्ताह में जन मुद्दों को लेकर एक महारैली निकालने की सहमति बनी। इस दौरान केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चन्द्रशेखर कापड़ी,जगत मेहता, सुशील पांडे, निर्मल चौधरी, सलीम अहमद, राम सिंह, मदन पोखरिया, दिलीप धामी, हीराबल्लभ भट्ट, गोविन्द्र सिंह, हरेन्द्र कुंवर, दिलीप वल्दिया, पीसी जोशी, हेम पुनेठा, गिरीश जोशी, रामदत्त जोशी, कमल चंद, कमल मेहरा, हेमराज बिष्ट, गिरधर सिंह, रजनी धामी, राजेश्वरी धामी,रजनी सांमत, दिव्यांशु सहित अन्य लोग...