यूकेडी ने बाराकोट में जनसंपर्क किया
चम्पावत, जून 16 -- जगदीश राय, लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने बाराकोट के कई क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों को पार्टी की रीति-नीति की जानकारी दी गई। यूकेडी जिला प्रभारी प्रहलाद मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेगड़ू, मल्ली छंदा, खकोड़ा, राई, हिचौड़ा, मल्ली-तल्ली गुरना और द्यारतोली में जनसंपर्क किया। उन्होंने हर घर पर्चा अभियान चलाकर लोगों को विधानसभा चुनाव में यूकेडी का साथ देने के लिए कहा। उन्होंने कहा राज्य गठन के भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से राज किया। लेकिन प्रदेश पिछड़ता चला गया। कहा कि रोजगार न होने से युवा वर्ग पलायन को मजबूर है। जिला महामंत्री रमेश बिष्ट ने कहा कि पार्टी विधान सभा चुनाव में राज्य गठन की अवधारणा को लेकर मैदान में उतरेगी। भ्रमण में जिला उपाध्यक्ष मनोज जोशी, ब्लॉक प्रभारी भुवन बिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.