यूकेडी ने पूर्व सीएम खंडूड़ी को दी श्रद्धांजलि
नैनीताल, मई 21 -- नैनीताल, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड क्रांति दल की नैनीताल इकाई ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने खंडूड़ी के राजनीतिक एवं सैन्य जीवन को याद करते हुए, उन्हें साफ-सुथरी छवि और ईमानदार राजनीति का प्रतीक बताया।पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि खंडूड़ी साफगोई की राजनीति करते थे और कभी झूठे आश्वासन नहीं देते थे। सेना में उनका शानदार कॅरियर रहा और उन्होंने उत्तराखंड की सैन्य परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 2007 में खंडूड़ी ने उत्तराखंड क्रांति दल के साथ समन्वय समिति बनाकर राज्यवासियों की अनेक समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.