अल्मोड़ा, जनवरी 30 -- यूकेडी और टैक्सी चालकों का एटीएस के विरोध में त्रिमूर्ति चौक पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। दसवें दिन भी लोगों ने प्रदर्शन किया और सरकार से शासनादेश को वापस लेने की मांग की। सकारात्मक कार्यवाही नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। आन्दोलनकारियों ने चेताया कि मामले में टैक्सी और व्यावसायिक वाहन चालकों का शोषण किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में गोविन्द अधिकारी, वीरेन्द्र बजेठा, बिपिन चन्द्र, जगदीश, देवेन्द्र सिंह, नन्दन सिंह, मनोहर प्रसाद, भुवन चंद्र, भोला दत्त, अर्जुन कुमार, संजय आर्या, अशोक कुमार, राजेन्द्र बिष्ट आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.