यूकेडी ने खटीमा विधानसभा सीट के दावेदारों से मांगे आवेदन
रुद्रपुर, जुलाई 18 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। पार्टी की जिला इकाई ने जिला महामंत्री संतोष मल्होत्रा को पद से मुक्त कर दिया है। साथ ही खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिलाध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखंडी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रत्याशी चयन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बताया गया कि कुछ पदाधिकारी लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहे हैं। उनके विरुद्ध अनुशासनहीनता और जिला कार्यालय के निर्णयों का विरोध करने संबंधी शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं। इन बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद जिला कार्यकारिणी एवं जिला इकाई ने सर्वसम्मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.