यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
रुद्रपुर, जून 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई है। इस संबंध में सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) सहित कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूकेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से वर्षों तक मेहनत करने वाले लाखों छात्रों, विशेषकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई कहा कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.