हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी। डीएवी कॉलेज देहरादून में हरियाणवी गायक मासून शर्मा के कथित विवादित बयान को लेकर हल्द्वानी में रविवार को प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग उठाई गई। यूकेडी और यूएसएफ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कहा कि मंच से अभद्र, गाली-गलौज और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किए जाने से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। बुद्ध पार्क में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की हरकत से महाविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने आयोजन में मुख्यमंत्री और विधायकों की उपस्थिति पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिम्मेदार गायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस दौरान हल्द्वानी कोतवाल को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में केंद्रीय संगठन मंत्री गौरव जोशी, महानगर अध्यक्ष कपिल मेहता, जिला महामंत्री कुलदीप सिंह, ज्योति दानू, उदित बिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.