रुद्रपुर, जून 27 -- नानकमत्ता, संवाददाता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में शनिवार को आयोजित सिख संगत की बैठक में यूकेडी नेता द्वारा ऑपरेशन ब्लू स्टार के संबंध में दिए गए बयान की कड़ी निंदा की गई। बैठक में उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। साथ ही इस मामले को मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया। शनिवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सिख समाज के 20 संभ्रांत लोगों की गठित समिति की बैठक भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हालिया विवाद और उसके समाधान को लेकर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- यूकेडी नेता पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई बैठक के बाद गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ध...