रुडकी, मार्च 14 -- गैरसैंण विस सत्र से लौटते समय लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद की गाड़ी को यूकेडी कार्यकर्ताओं द्वारा रोके जाने का बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। इसके साथ ही बसपा के झंडे का अपमान करने का भी आरोप लगाया है। घटना से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में जावेद खत्री, इकबाल अहमद, पूर्व प्रधान मांगेराम, विकास कुमार, पदम सिंह, सुधीर प्रधान, रियाजुल हसन प्रधान, सलीम, सुरेंद्र कुमार, बबलू कटरिया, डॉ. नाथीराम, पाल सिंह, पल्ला, सोनू कुमार, जसवीर सिंह, रिसीपाल, इंतजार, मोनू, अंसारी, वंस, विशाल, परवेज आलम, मुस्लिम खान और इस्तखार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...