देहरादून, मई 9 -- देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के सैनिक प्रकोष्ठ ने शनिवार को देहरादून में विभिन्न जगहों पर यातायात व्यवस्था संभाली। दल ने पुलिस के सहयोग के लिए देहरादून में ट्रैफिक संचालन किया। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, दल के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन नें ट्रैफिक का संचालन में तैनात पूर्व सैनिको और पुलिस के जवानों को पानी की बोतलें भी वितरित की। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करना चुनौती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...