देहरादून, अप्रैल 7 -- नई टिहरी। गढ़वाल मंडल भ्रमण पर निकले उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं के साथ कंडीसौड़ पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। यूकेडी के केन्द्रीय महासचिव युवा प्रकोष्ठ विकास रयाल प्रदेश सरकार को घेरते हुए कई तरह के आरोप लगाये। भ्रमण के दौरान नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अस्पतालों में छापा मारने की बात कर रहे हैं, लेकिन उनकी विधानसभा क्षेत्र नरेंद्र नगर में उनके घर के पास का अस्पताल खुद रैफरल सेन्टर बना हुआ है। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। शिक्षा के नाम पर सरकार छलावा कर रही है। प्रदेश में 826 प्राइमरी स्कूल बन्द हो चुके हैं। जिसमें सबसे ज्यादा टिहरी मे 262 प्राइमरी स्कूल बन्द हो चुके हैं। पहाड़ो से पलायन रोकने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.