यूकेडी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण किया
चम्पावत, जून 22 -- लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाराकोट में ग्रामीणों को पार्टी की रीति नीति की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यूकेडी सपनों का उत्तराखंड बनाएगी। यूकेडी के जिला प्रभारी प्रहलाद मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाराकोट के रेगड़ू, आगर, चाख, मल्ली छंदा, खकोड़ा, राई, हिचौड़ा, मल्ली व तल्ली गुरना और दयारतोली में जन संपर्क किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने समस्याएं रखी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से सत्ताधारी पार्टी के रोज नए कारनामे बाहर आ रहे हैं, इससे जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही ही। यह भी पढ़ें- यूकेडी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र भ्रमण किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.