हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में शीतकालीन सत्र जनवरी 2026 में प्रवेश संख्या बढ़ गई है। इस वर्ष प्रवेश संख्या 39,436 तक पहुंच गई है। जो साल 2025 में 33,501 के मुकाबले करीब 6,000 अधिक है। विवि के आंकड़ों के अनुसार साल 2021 से 2024 तक लगातार बढ़त के बाद 2025 में प्रवेश संख्या में कुछ कमी आई थी लेकिन साल 2026 के सत्र ने इस रुझान को फिर से सकारात्मक बना दिया है। इस बार 6,608 नए छात्रों ने पंजीकरण कराया है जबकि पिछले शीतकालीन सत्र में यह संख्या 5,358 थी। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...