हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और कॉमनवेल्थ एजुकेशनल मीडिया सेंटर फॉर एशिया की ओर से आयोजित तीन दिनी कार्यशाला सम्पन्न हो गई है। इसमें प्रतिभागियों ने विभागवार रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के प्रेजेंटेशन दिए। प्रो. राजेश पी खम्बायत ने प्रत्येक प्रस्तुति पर सुझाव देते हुए लर्निंग ऑब्जेक्टिव्स और कोर्स आउटकम पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। नई दिल्ली के निदेशक डॉ. बी शद्रक ने कहा कि इतिहास जैसे पारंपरिक विषयों को भी सॉफ्ट स्किल्स से जोड़कर उन्हें रोचक और रोजगारपरक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकतर विवि के पाठ्यक्रम अभी भी केवल उपाधि तक सीमित हैं। मुक्त विवि में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश लेते हैं, इसलिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाले पाठ्यक्रम अनिवार्य हैं। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.