हल्द्वानी, अगस्त 12 -- हल्द्वानी। यूओयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विद्यालय की ओर से भारत में पुस्तकालय विज्ञान के जनक पद्मश्री डॉ. एसआर रंगनाथन की 134वीं जयंती पर 'राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस' मनाया गया। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहानी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने 'लॉइब्रेरी थॉट वॉल' की शुरुआत। की। प्रो. अरविंद भट्ट और कार्यक्रम समन्वयक प्रीति शर्मा ने डॉ. रंगनाथन के योगदान को याद करते हुए पुस्तकालयाध्यक्षों को शिक्षकों का शिक्षक बताया। इस अवसर पर एक ऑनलाइन लाइब्रेरी साइंस क्विज भी आयोजित की। जिसमें 80 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रो. राकेश रायल समेत कई शिक्षक, शोधार्थी व स्टाफ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कॉलेज में मनाया गया नेशनल लाइब्रेरियन डे यह भी पढ़ें- डिजिटल युग में ज्ञान के संरक्षण और प्रसार का महत...