हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से 25 अप्रैल को प्रातिज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रो. इन्द्रजीत सिंह मोहली, डॉ. पूर्णिमा पाण्डे और डॉ. माधुरी बड़थ्वाल जैसे प्रतिष्ठित कलाकार अपने अनुभवों से कला प्रेमियों को रूबरू कराएंगे। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने इसे क्षेत्र के लिए सुखद अवसर बताते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों और आमजन को प्रदर्शन कला की बारीकियों को जानने और महान कलाकारों को सुनने का एक दुर्लभ मंच प्रदान करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...