अल्मोड़ा, जुलाई 1 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। उत्तराखंड मुक्त विवि में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। क्षेत्रीय निदेशक डा. जेएस रावत ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में एक जुलाई से प्रवेश शुरू हो गए हैं। स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में नए प्रवेश होंगे। निदेशक डॉ. रावत ने बताया कि इस सत्र में 15 स्नातक, 35 स्नातकोत्तर, 16 डिप्लोमा तथा 29 प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र के प्रवेश शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...