हल्द्वानी, अगस्त 18 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में मंगलवार को पीएनबी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत स्थापित सेंट्रल कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पीएनबी देहरादून के महाप्रबंधक अनुपम, हल्द्वानी के उपमहाप्रबंधक सिद्धार्थ अधिकारी रहे। पीएनबी की ओर से सीएसआर पहल के तहत विवि को 30 कंप्यूटर प्रदान करने का आश्वासन दिया है, जिसके पहले चरण में 10 कंप्यूटर उपलब्ध करा दिए हैं। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने पीएनबी का आभार जताया। कुलसचिव खेमराज भट्ट, सहायक महाप्रबंधक दीप चन्द्र, मुख्य प्रबंधक बबीता कांडपाल, प्रो. गिरिजा पांडे, प्रो.रेनू प्रकाश, प्रो.राकेश रयाल, प्रो.अरविन्द भट्ट, प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...