हल्द्वानी, जुलाई 2 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में अब नेपाल के नागरिक भी पढ़ाई कर सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से अनुमति मिलने के बाद विवि प्रशासन ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है। अब नेपाल के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर विवि में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, नियमों के तहत उन्हें परीक्षा देने के लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्रों पर ही आना होगा। प्रवेश प्रभारी डॉ.सुमित प्रसाद ने बताया कि विवि के 15 स्नातक , 35 स्नातकोत्तर, 16 डिप्लोमा और 29 प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में नेपाल के नागरिक भी प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी नेपाल के नागरिक यहां पढ़ाई कर सकते थे, लेकिन बाद में यूजीसी ने इस पर रोक लगा दी थी। बीते छह महीनों से कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी यूजीसी के साथ लगातार पत्राचा...