पिथौरागढ़, अगस्त 20 -- संतोष, पिथौरागढ़। उच्च शिक्षा-आपके द्वार अभियान के तहत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से पंचशूल ब्रिगेड के पंचशूल ऑडिटोरियम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक भास्कर चंद्र जोशी ने सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों के लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों को उपयोगी बताते हुए उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित किया। ऑनलाइन प्रवेश, अध्ययन सामग्री, परीक्षाओं, परामर्श सत्रों, डीईबी आईडी व एबीसी आईडी की जानकारी दी। इस दौरान अकादमिक निदेशक प्रो. पीडी पंत,डॉ. एसएन ओझा,डॉ. विशाल कुमार शर्मा,लेफ्टिनेंट कर्नल उषा, सूबेदार जमात अली सहित अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...