चम्पावत, अगस्त 18 -- योगेश, चम्पावत। चम्पावत कैंपस में यूओयू अध्ययन केंद्र में पुस्तक वितरण कार्यक्रम हुआ। इसका मकसद विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराना था। प्रभारी निदेशक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. भवान सिंह ने कहा कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम है। केंद्र समन्वयक डॉ. रवि शंकर जोशी और सह समन्वयक डॉ. अंकिता भट्ट ने पाठ्यक्रमों की प्रकृति, प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रोफेसर पी डी पंत, डॉ. एसएन ओझा और डॉ. विशाल शर्मा मौजूद रहे। सहित परिसर के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- यूओयू में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी यह भी पढ़ें- Champawat News: यूओयू टीम ने परीक...