रुडकी, अप्रैल 29 -- रुड़की, संवाददाता। बीएसएम पीजी कॉलेज में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा सत्र जनवरी 2026 के अंतर्गत दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रमों तथा उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में बीएड कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता जोशी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाकर इसे अधिक सुलभ बनाया है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के अनेक छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय ने पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश शुरू किए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.