यूओयू की पूर्व छात्र समिति का वार्षिक अधिवेशन आज
हल्द्वानी, मई 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र समिति की ओर से शनिवार को विवि के मुख्य सभागार में वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों एवं अध्ययन केंद्रों से जुड़े 200 से अधिक पूर्व शिक्षार्थी भाग लेंगे। विवि प्रशासन के अनुसार अधिवेशन का उद्देश्य पूर्व छात्रों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने शैक्षणिक, सामाजिक और व्यावसायिक अनुभव साझा कर सकें। कार्यक्रम में कुलपति, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, संवाद सत्र और अनुभव साझा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। विवि प्रशासन ने सभी पूर्व छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.