हल्द्वानी, जुलाई 8 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विवि प्रशासन ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह से अतिरिक्त शुल्क मुक्त (नो कन्वीनियंस/पेमेंट चार्ज) बना दिया है। अब छात्रों को केवल उनका निर्धारित प्रवेश शुल्क ही देना होगा, किसी भी तरह का हिडन या एक्स्ट्रा चार्ज नहीं कटेगा। पहले ऑनलाइन फीस जमा करते समय विद्यार्थियों को मूल शुल्क के अलावा एक्स्ट्रा पेमेंट चार्ज देना पड़ता था, जिससे उन पर बेवजह आर्थिक बोझ पड़ता था। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने तकनीकी सहयोगी पेएवाययू के माध्यम से इस समस्या का समाधान करते हुए नया भुगतान गेटवे लाइव कर दिया है। अब छात्र क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई समेत सभी डिजिटल माध्यमों से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के फीस भर सकेंगे। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ...