हल्द्वानी, मार्च 26 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। नैनीताल पुलिस और एसओजी ने यूएस नगर की एक महिला को 203 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने गुरुवार को स्मैक तस्करी के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर के इनपुट के बाद रामपुर रोड पर एसओजी और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान बेलबाला मंदिर से डेढ़ सौ मीटर आगे एक महिला पैदल आते दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोका और बैग की तलाशी ली तो 203 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान 40 वर्षीय कनिका निवासी शिवनगर, ट्रांजिट कैंप यूएस नगर के रूप में हुई है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है। एसएसपी के मुताबिक महिला बिलासपुर के एक सप्लायर से डिमांड पर स्मैक लाई थी। जिसे मोटे कमीशन पर वनभूलपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.