रुद्रपुर, फरवरी 12 -- रूद्रपुर । महापौर विकास शर्मा का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में गांधी पार्क में आयोजित होने वाले यूएस नगर कार्निवल सरस मेला और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डेय, नगर निगम की टीम और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दस दिवसीय इस आयोजन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तैयारियों में जुटे अमरनाथ जी सेवा मंडल के पदाधिकारियों के साथ भी विस्तृत चर्चा की। निरीक्षण के दौरान महापौर विकास शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.