रुद्रपुर, जुलाई 21 -- सितारगंज, संवाददाता। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे 72 वर्षीय मोहन चन्द्र उप्रेती का सोमवार को देहरादून में निधन हो गया। वे वर्ष 2009-2010 में उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी रहे थे। आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए उनके कार्यकाल को जाना जाता है। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे वर्ष 2013 में सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्रों अनुपम एवं तुषार ने मुखाग्नि दी। मोहन चन्द्र उप्रेती मूल रूप से ग्राम जाखनी उप्रेती, गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ के रहने वाले थे। इन दिनों देहरादून में परिवार के साथ रह रहे थे। अंतिम संस्कार में शामिल हुए प्रगतिशील किसान बहादुर सिंह ने बताया कि कई आईएएस एवं पीसीएस अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...