सहारनपुर, मार्च 9 -- चिलकाना। कस्बा स्थित यूएसए इंटरनेशनल स्कूल में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनकी आध्यात्मिक शक्ति, सामाजिक भूमिका और समाज के विकास में उनके योगदान के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण से ही देश के विकास को नई दिशा मिल सकती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरसावा स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम से पहुंची ज्योति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में परोपकार के कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अच्छे कार्य करता है और शिव बाबा की सच्चे मन से भक्ति करता है, उसे जीवन में कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने महिलाओं से आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनने और समाज में सकारात्मक योग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.