हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- रामनगर। यूएसआर इन्दू इंटर कॉलेज बसई के यूथ फेस्ट वेव का शुभारंभ दर्जाधारी सायरा बानो व ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी, गणित प्रदर्शन, सामाजिक विज्ञान, गृहविज्ञान, हिंदी, आर्ट और क्राफ्ट प्रदर्शनी लगाई। रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और सड़क सुरक्षा से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए गए। छात्रों ने इको क्लब के माध्यम से स्वच्छता व सुंदरता को अभिभावकों तक पहुंचाया। ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी ने कहा कि आज के युवा ही कल के कर्णधार हैं। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक सुदीप रावत, प्रधानाचार्य प्रेमचंद पपनै, सुनील जोशी, हिमानी बिष्ट, सुनीता जोशी, ममता पडलिया, प्रेम सिंह रावत, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.