यूएवी और एंटी-ड्रोन तकनीक का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार, आज उद्घाटन
फरीदाबाद, सितम्बर 13 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में यूएवी (मानवरहित हवाई वाहन) और एंटी-ड्रोन तकनीक के लिए प्रदेश का अपनी तरह का पहला समर्पित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह के दौरान आज राज्यपाल एवं कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष इसका उद्घाटन करेंगे। केंद्र का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में उपयोगी उभरती तकनीकों के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने के साथ स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय में कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग ने केंद्र को विकसित किया है। यहां यूएवी, काउंटर-यूएएस और एंटी-ड्रोन तकनीक से जुड़ी शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और नवाचार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कुलगुरु प्रो. र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.