यूएलबी पोर्टल ठप, प्रॉपर्टी आईडी और शादी पंजीकरण के काम अटके
फरीदाबाद, जून 11 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। नगर निगम फरीदाबाद का यूएलबी (अर्बन लोकल बॉडी) पोर्टल पिछले करीब एक सप्ताह से बंद होने के कारण नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पोर्टल बंद होने से प्रॉपर्टी आईडी में सुधार, नई प्रॉपर्टी आईडी बनवाने, नाम परिवर्तन सहित कई ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। वहीं शादी पंजीकरण के लिए आने वाले आवेदकों के काम भी पूरी तरह ठप पड़े हुए हैं। निगम कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यों के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें हर बार यही जवाब मिल रहा है कि साइट काम नहीं कर रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मुकेश कॉलोनी निवासी कपिल कुमार ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से प्रॉपर्टी आईडी में सुधार करवाने के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार साइट बंद होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.