कोडरमा, मार्च 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो का आठवां वार्षिक महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शनिवार को संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी आदि ने किया। वहीं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सकलदेव राम, शिक्षक विनोद कुमार अवधिया सहित कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने आए हुए अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि यूएमएस पिपचो के छात्र-छात्राएं प्रतिभा के धनी हैं। बीडीओ गौतम कुमार ने कहा कि पूरे झारखंड में कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड का नाम शिक्षा में अग्रणी है। कार्यक्रम को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कं...