जामताड़ा, अप्रैल 26 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जियालजोरी में शनिवार को कक्षा आठवीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए विदाई सम्मान सह आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 30 विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और अनुशासन, मेहनत एवं निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह विदाई केवल एक पड़ाव है। यह भी पढ़ें- आठवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को दी गई विदाई आगे उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.