आगरा, मई 10 -- यूएमआरकेएस आगरा मंडल की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरिबल्लभ दीक्षित ने की। मुख्य अतिथि रूपम पाण्डेय, श्याम शुक्ला रहे। संचालन बंशी बदन झा ने किया। बैठक में रेलवे द्वारा 30 हजार पद सरेंडर करने के निर्णय के विरुद्ध यूएमआरकेएस 15 से 22 मई के बीच विभिन्न कार्यालयों पर सामूहिक बैठक, जनजागृति अभियान चलाने का फैसला हुआ। 22 मई को विरोध प्रदर्शन करने के उपरांत सीआरबी के नाम ज्ञापन डीआरएम को सौंपने व 28 मई को सभी जोनल मुख्यालय पर ज्ञापन देने की जानकारी दी गई। उमाशंकर भारद्वाज, आरके गौतम, राजीव कुमार, राजन सिंह, शुभम गर्ग, राकेश मीणा, संतोष कुमार, रोहित कुमार, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...