समस्तीपुर, नवम्बर 21 -- शाहपुर पटोरी। शहर के जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए एकदिवसीय फुटबॉल मैच में यूनाइटेड फुटबॉल क्लब, पटोरी ने एफसी स्ट्राइकर क्लब, शाहपुर उण्डी को 1.0 गोल से पराजित कर दिया। नगर परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार उर्फ राजू चौधरी, पूर्व मुखिया मोहन ठाकुर, चंदन कुमार, वार्ड पार्षद गौतम कुमार, शशि सिंह सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के साथ मैच का उद्घाटन किया। खेल शुरू होने के 18वें मिनट में यूनाइटेड एफसी पटोरी के खिलाड़ी सूरज ने डी एरिया के बाहर से जबरदस्त शॉट मारकर गोल दागा और अपनी टीम को 1.0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका बिहार फुटबॉल संघ के राकेश कुमार, राहुल कुमार और नवीन ठाकुर उर्फ बिट्टू ने निभाई। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार यूनाइटेड टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.