यूएफबीयू के सदस्य आज करेंगे विरोध
बरेली, अक्टूबर 15 -- बरेली। आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी विदेशी कंपनी को बेचे जाने के निर्णय के विरोध में यूएफबीयू ने देशव्यापी विरोध करने का आह्वान किया है। फोरम के जिला संयोजक नवींद्र कुमार ने बताया कि आज बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी काले फीते बांधकर काम करते हुए विरोध दर्ज कराएंगे। फोरम ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने देश के आर्थिक विकास और वित्तीय समावेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में फोरम ने सरकार से आईडीबीआई बैंक के कार्यों को ध्यान में रखते हुए बैंक की हिस्सेदारी विदेशी निजी स्वामित्व में देने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बिक रहा एक और बैंक, डील ऐलान के अगले दिन शेयर बेचकर भागे निवेशक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.