यूएफबीयू के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकों में रहा एक दिवसीय हड़ताल
पाकुड़, सितम्बर 11 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न लंबित मांगों को लेकर एकदिवसीय हड़ताल की। इसी क्रम में पाकुड़ क्षेत्र में भी विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने हड़ताल में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी एकजुटता का जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल का प्रमुख मुद्दा पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना तथा बैंक कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करना है। पाकुड़ में हड़ताल को सफल बनाने के लिए बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों ने विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों से संपर्क कर उन्हें हड़ताल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया。 यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर सभी बैंकों में किया हड़ताल, कोल्हान में 500 करोड रुपए का कारोबार प्रभावितपाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.