यूएफबीयू का पोस्टर अभियान गुरुवार से शुरू
हरदोई, सितम्बर 3 -- हरदोई। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों को लेकर गुरुवार से पोस्टर अभियान शुरू कर दिया गया है। अभियान के तहत जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं के मुख्य गेट एवं प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से बैंक कर्मचारियों एवं आम जनता को आगामी राष्ट्रव्यापी आंदोलन और हड़ताल के कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। यूएफबीयू ने बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, 28, 29 एवं 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल तथा 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। यह भी पढ़ें- बैंक कर्मियों ने देशव्यापी पोस्टर अभियान चलाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.