यूएन की संस्था कृषि स्टार्टअप में सीधे निवेश करेगी
नई दिल्ली, मई 14 -- नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष भारत में पहली बार कृषि स्टार्टअप कंपनियों में सीधे निवेश करने की तैयारी कर रहा है और इसका अगले एक साल में तीन-चार सौदों को अंतिम रूप देने का इरादा है। आईएफएडी और भारत सरकार ने 12 मई को देश के लिए नई आठ-वर्षीय रणनीति शुरू की है। इस रणनीति के केंद्र में 110 आकांक्षी जिले और गरीब राज्य हैं। भारत में आईएफएडी का मौजूदा पोर्टफोलियो लगभग 1.2 अरब डॉलर का है, जिसमें करीब 35 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष वित्तपोषण शामिल है। अगले तीन वर्षों के लिए लगभग 16 करोड़ डॉलर का प्रावधान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.