यूएनसीटीएडी विशेषज्ञ समिति की अध्यक्ष बनीं निधि खरे
रांची, जुलाई 6 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड कैडर की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं भारत सरकार में उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे को संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के 'उपभोक्ता संरक्षण कानून एवं नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह' के नौवें सत्र का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह उच्चस्तरीय सम्मेलन 6 से 8 जुलाई तक जिनेवा स्थित पैलेस डेस नेशंस में आयोजित हो रहा है।
महत्वपूर्ण उपलब्धि इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच की अध्यक्षता के लिए निधि खरे का निर्वाचन उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में भारत की बढ़ती साख, प्रभावी नेतृत्व और रचनात्मक भूमिका का महत्वपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है। यह उपलब्धि उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण, उनके सशक्तिकरण तथा सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी बाजार व्यवस्था के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.