यूएचएस बांझी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
साहिबगंज, सितम्बर 8 -- बोरियो। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत मंगलवार को बोरियो प्रखंड के यूएचएस बांझी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकीय टीम में डॉ. विवेक भारती, डॉ. सुदामा साह, नेत्र सहायक देवेन्द्र कुमार ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आंख, कान, दांत, त्वचा समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। करीब 10 बच्चों को टीका भी दिया गया। जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाए जाने वाले बच्चों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार बेहतर उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर करने की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.