नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से भगोड़े रितिक बजाज को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से मंगलवार को वापस लाने में कामयाबी हासिल की। दिल्ली पुलिस को रितिक बजाज की लंबे समय से तलाश थी। वह मादक पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति से संबंधित अपराध में वांछित था। रितिक भारत से फरार हो गया था और जांच के दौरान उसकी लोकेशन दुबई में पाई गई थी। अक्तूबर 2024 में दिल्ली और गुजरात से पकड़ी गई 13,000 करोड़ रुपये की कोकीन और 50 किलो हाइड्रोपोनिक गांजे के मामले में रितिक मुख्य आरोपियों में से एक है। दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से इस साल नौ अक्तूबर को रितिक के खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। सीबीआई ने नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) बैंकॉक से समन्वय किया और आरोपी की यूएई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.