एक संवाददाता, मार्च 2 -- Iran-America War: मध्य-पूर्व के देशों में उत्पन्न हालात से इन देशों में रहने वाले बिहारी कामगार और प्रवासी खौफजदा हैं। ईरान में रह-रहकर हो रहे धमाकों के बीच उनकी जिंदगी दहशत में कट रही है। उधर, बिहार के उन गावों में बुजुर्ग माता-पिता या पत्नी खाड़ी देशों में रहने वाले अपने-अपने परिजनों की सलामती की दुआ कर रहे हैं। इन देशों में रहने वाले लोगों के मुताबिक सायरन बजते ही खौफ का माहौल बन जाता है। संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी संख्या में बिहार के नागरिक फंस गए हैं, क्योंकि उड़ानें रद्द हैं। कई शहरों में खाने-पीने की दुकानें भी बंद हैं। इंटरनेट की सेवा भी बाधित है। खाड़ी देशों में जारी बमबारी की घटनाओं के बीच बिहार के कई लोग भी विदेशों में फंस गए हैं।कटिहार जिले में थावे प्रखंड के उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, जिनके सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.