चंदौली, फरवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक संवाद को सशक्त करने की दिशा में भारत सरकार की ओर से विश्व के 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों का गठन किया गया है। इसी क्रम में भारत-संयुक्त अरब अमीरात संसदीय मैत्री समूह का भी गठन किया गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर लोकसभा अध्यक्ष ने चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह को भारत-संयुक्त अरब अमीरात संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नामित किया गया है। सांसद ने बताया कि यह मेरे लिए ही नहीं, बल्कि चंदौली एवं वाराणसी क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। संसदीय मैत्री समूहों का उद्देश्य विभिन्न देशों के सांसदों के बीच नियमित संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान, तथा व्यापार, तकनीक, संस्कृति और वैश्विक चुनौतियों जैसे विषयों पर सहयोग को बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.