हरिद्वार, फरवरी 18 -- हरिद्वार में बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधिमंडल और आईएफएडी टीम ने ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत संचालित ग्रामीण उद्यम इकाइयों का निरीक्षण किया। टीम ने महिला उद्यमियों के कार्यों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास की दिशा में अहम पहल बताया। बहादराबाद के सरस विपणन केंद्र में स्थापित वेस्ट फ्लावर मैनेजमेंट यूनिट का प्रतिनिधिमंडल ने भौतिक भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल में फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस और क्रिस्टोफर हैमेल शामिल रहे, जो यूएई के प्रेसिडेंशियल कोर्ट स्थित इंटरनेशनल अफेयर्स ऑफिस से संबद्ध हैं। भ्रमण मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान आईएफएडी टीम ने दोनों इकाइयों की उत्पादन प्रक्रिया, विपणन व्यवस्था और परियोजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.