यूएई निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता, अमन अरोड़ा ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को दुबई में वार्षिक निवेश बैठक (एआईएम) के दौरान यूएई इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट काउंसिल (यूएईआईआईसी) के सचिव जनरल महामहिम अब्दुल्ला अहमद अल सुवैदी से मुलाकात की। उन्होंने यूएई निवेशकों को पंजाब में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने तथा सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी क्षेत्र की साझेदारियों के माध्यम से उच्च-विकास वाले क्षेत्रों में निवेश का निमंत्रण दिया। अरोड़ा ने पंजाब की आर्थिक क्षमता बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार वैश्विक निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पंजाब में कारोबार स्थापित या विस्तार करने वाले निवेशकों को पूर्ण प्रशासनिक सहयोग, मार्गदर्शन और लॉजिस्टिक सुविधाएं देने का भरोसा दिया।सुगम स्वीकृतियां और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.