नई दिल्ली, मार्च 16 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूएई की कंपनी और भारतीय उद्योगपति के बीच 500 करोड़ रुपये के विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व सीजेआई यूयू ललित को मध्यस्थ नियुक्त किया है। पूर्व सीजेआई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विवाद सुलझाएंगे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ को हैदराबाद के उद्योगपति निम्मगड्डा प्रसाद की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने बताया कि उद्योगपति ने पहले दिए गए निर्देशानुसार 125 करोड़ रुपये नकद जमा कर दिए हैं। इसके अलावा तेलंगाना में 37 एकड़ भूमि के मूल स्वामित्व दस्तावेज भी अदालत में जमा कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनका मुवक्किल मध्यस्थता से गुजरने को तैयार है।विदेशी फर्म रास अल खैमाह इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (राकिया) की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी और गोपाल श...