नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 के किनारे कई जगह जलभराव होने के कारण पानी के प्रभाव से सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे इस रोड से आवाजाही करने वालों को समस्या होती है। सर्विस रोड पर ट्रैफिक बाधित होने से रोकने के लिए एनएचएआई सर्विस रोड के इस तरह के 10 किलोमीटर हिस्से को सीमेंटेड बनाने जा रहा है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की रोड की लाइफ अधिक होती है। इस कार्य पर करीब 74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पिछले वर्ष अगस्त में इस रोड का उद्घाटन हुआ था। उसके बाद से ही यह परेशानी सामने आने लगी। एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि मुंगेशपुर ड्रेन और गोयला तालाब का पानी ओवरफ्लो होता है। इसकी वजह से सड़क की परत क्षतिग्रस्त हो रही है। पानी की इस समस्या का समाधान स्थानीय निकाय और विभाग नहीं...