यूआर कॉलेज में नए विषय शुरू करने की मांग,सौंपा आवेदन
समस्तीपुर, जून 1 -- रोसड़ा। स्थानीय यूआर कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर में विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने सत्यम कुमार के नेतृत्व में प्राचार्य को संयुक्त आवेदन सौंपा। छात्र नेताओं ने कहा कि अनुमंडल का एकमात्र अंगीभूत डिग्री कॉलेज होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। आवेदन में स्नातक स्तर पर संगीत, भूगोल, संस्कृत, प्राचीन इतिहास एवं बीकॉम, जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर भूगोल, इतिहास, उर्दू, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, हिंदी, एमकॉम एवं एमएससी की पढ़ाई शुरू करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- योगदा सत्संग कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित साथ ही डीएलएड एवं बीएड पाठ्यक्रम प्रारंभ कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.