कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर । सीएसजेएमयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग में चार वर्षीय बीटेक, पीएचडी एवं तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। बीटेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) में 90 सीटों पर प्रवेश जेईई मेन की मेरिट के आधार पर होता है। तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...